मप्र में `मेरी पॉलिसी मेरे हाथ` स्कीम से किसानों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानों के लिए मेरी 'पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान की शुरुआत की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इंदौर के बूढ़ी बरलाई गांव से इसे शुरू किया। कार्यक्रम में हजारों किसानों को पॉलिसी बांटी गई। इस अभियान में सरकार घर-घर जाकर फसल बीमा पॉलिसी प्रदान करेगी।;

Update: 2022-02-28 07:35 GMT

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए मेरी 'पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान की शुरुआत की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इंदौर के बूढ़ी बरलाई गांव से इसे शुरू किया। कार्यक्रम में हजारों किसानों को पॉलिसी बांटी गई। इस अभियान में सरकार घर-घर जाकर फसल बीमा पॉलिसी प्रदान करेगी। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नीतियों, भूमि अभिलेखों, दावे की प्रक्रिया और शिकायत निवारण के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसान का और केंद्र सरकार का प्रीमियम हमने भरा। कांग्रेस की सरकार में कम से कम नुकसान लिखा जाता था। हमने कहा छोटे से छोटा नुकसान भी किसान का लिखा जाए। पहले कांग्रेस के जमाने में नुकसान जिले वार होता था, अब हम गांव तक लेकर गए हैं। जल्द ही अब शुगर मिल की जमीन पर टेक्सटाइल मिल बनेगी और 1 हजार करोड़ का निवेश होगा। इसमें 12 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस बीच मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गांवों में जाकर शिविर लगाएंगे और किसानों के घर घर जाकर फसल बीमा योजना का लाभ दिलाएंगे। ताकि किसानों को परेशानी न हो। भाजपा सरकार ने छुट्टी वाले दिन भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के हित में काम करना है और किसानों के खातों में राशि डालनी है।

Tags:    

Similar News