रायसेन जिले में भीषण दुर्घटना: डंपर ने मारी कार को टक्कर, एक बच्चे सहित चार की मौत, चार घायल
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में डंपर और कार में भीषण भिड़ंत की खबर है। एक्सीडेंट इतना खतरनाथ था कि कार पलट गई और रायसेन जिले के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार साल का एक बच्चा भी शामिल है। घटना सागर-रायसेन मार्ग की बताई जाती है। घटना देवनगर देहगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।;
भोपाल। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में डंपर और कार में भीषण भिड़ंत की खबर है। एक्सीडेंट इतना खतरनाथ था कि कार पलट गई और रायसेन जिले के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार साल का एक बच्चा भी शामिल है। घटना सागर-रायसेन मार्ग की बताई जाती है। घटना देवनगर देहगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रायसेन-देवनगर रोड पर आमखेड़ा के पास डंपर और कार में टक्कर हुई। हादसे के शिकार चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के नाम ड्राइवर मनोहर (40), अनिता ओड (38), साधना (55) और नित्या (4) बताए जा रहे हैं। कमलेश बाई, रामबाई, प्रमोद और सुरजीत घायल हैं। सभी रायसेन के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।