Dimani Firing : केंन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के चुनावी क्षेत्र में गोलीबारी, जमकर हुई फायरिंग
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसक घटनाए और आपसी विवाद तेजी से सामने आते जा रहे है। बीते दिन दमोह में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई थी।;
Dimani Firing : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसक घटनाए और आपसी विवाद तेजी से सामने आते जा रहे है। बीते दिन दमोह में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई थी। इसके बाद अब शुक्रवार देर रात केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के चुनाव क्षेत्र दिमनी में गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई, घटना में एक की मौत हो गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में सभी चुनावी दौरे रद्द कर दिए गए है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विवाद गाना बजाने को लेकर हुआ था। रथोलपुरा गांव में गाना बजाने को लेकर विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी श्यामू तोमर ने मृतक युवक पर अपने साथियों के साथ फायरिंग की। घटना की सूचना मिलती मौके पर दिमनी थाना पुलिस पहुंच गई। लेकिन सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। फिलहाल मौके पर बीएसएफ की कंपनी ने मोर्चा संभाल लिया है। बता दें कि दिमनी विधानसभा से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं। घटना के बाद से सभी चुनावी दौरों को निरस्त कर दिया गया है।