विश्वास सारंग ने किसके लिए कहा- दो टके के लोग वीर सावरकर पर लगा रहे हैं इल्जाम

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सावरकर को लेकर दिग्विजय सिंह द्वारा विवादित वीडियो पर आक्रोश जताते हुए कहा कि दो टके के लोग सावरकर पर इल्जाम लगा रहे है।;

Update: 2022-06-24 11:22 GMT

भोपाल । मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सावरकर को लेकर दिग्विजय सिंह द्वारा विवादित वीडियो पर आक्रोश जताते हुए कहा कि दो टके के लोग सावरकर पर इल्जाम लगा रहे है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि ये लोग अपनी ब्रान्डिंग करने के लिए महान क्रांतिकारी पर इलाज्म लगा रहे है.। वीर सावरकर ने देश के लिए सर्वस्व निछावर किया वीर सावरकर के लिए ऐसा बयान पर ऐसा बयान शर्मनाक ही नहीं, दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह आरोप भी लगाया

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का मानसिक स्तर पूरी तरीके से समाप्त हो चुका है वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। ऐसे बयानों से वो दस जनपथ पर अपना नंबर बढ़ा सकते हैं लेकिन देश की जनता सब समझ रही है।

Tags:    

Similar News