seoni news: दर्दनाक हादसा ! तालाब में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तालाब में नहाने गए 4 मासूम बच्चों की डूबने की वजह से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना कुरई थाना अंतर्गत धोबीसर्रा गांव रविवार शाम की है। जब सभी बच्चे खेत के बने तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान 10 फ़ीट गहरे पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई।;

Update: 2023-07-24 03:26 GMT

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तालाब में नहाने गए 4 मासूम बच्चों की डूबने की वजह से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह घटना कुरई थाना अंतर्गत धोबीसर्रा गांव रविवार शाम की है। जब सभी बच्चे खेत के बने तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान 10 फ़ीट गहरे पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सभी बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच थी

बता दें कि सभी बच्चों मौसम का लुफ्त उठाने के लिए खेत में बने तालाब में शाम 4 बजे नहाने गए थे। लंबे समय तक जब बच्चे वापस नहीं लोटे तो परिजनों ने ढूढ़ने शुरू किया। इस दौरान तालाब के पास बच्चों के कपड़े मिले। जिसके बाद स्वजनों ने तालाब के पानी में नजर दौड़ाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पानी में डूबने से चारों मासूम बच्चों की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद धोबसर्रा गांव में मातम छाया हुआ है। मृतक सभी बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच बताई जा रही है।

विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने हादसे पर जताया दुःख

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ एसडीएम रेखा देशमुख, तहसीलदार इमरान मंसूरी, सरपंच टेकचंद भलावी के साथ बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया भी मौके पर पहुंचे और हादसे के प्रति दुःख व्यक्त किया। हादसे की खबर से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव में छाया मातम

मृतक बच्चों की पहचान ऋषभ पुत्र प्यारे लाल विश्‍वकर्मा (5), आरव पुत्र यशवंत तुमराम (6), रितिक पुत्र सुनील चक्रवर्ती (10), आयुष पुत्र सोनू विश्‍वकर्मा (8) सभी धोबीसर्रा गांव निवासी शामिल है। मृतकों के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News