Sawan Somwar 2023: सावन का चौथा सोमवार, महाकाल मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, उमा महेश स्वरूप में निकलेगी महादेव की सवारी

सावन महादेव का अति प्रिय महीना है। मान्यता है कि सावन में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना करने से श्रद्धालु की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही आज सावन माह का चौथा सोमवार होने के चलते शाम को धूम धाम के साथ उमा महेश स्वरूप में महादेव की सवारी निकलेगी। जिसमे हज़ारों की तादाद में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।;

Update: 2023-07-31 05:42 GMT

उज्जैन :सावन माह शुरू होने के बाद से मंदिरों को महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ बढ़ते ही जा रही है। खास तौर पर महाकाल की नगरी उज्जैन और ओमकालेश्वर में। यहां भक्त दूर दूर से भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचते है। सावन महादेव का अति प्रिय महीना है। मान्यता है कि सावन में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना करने से श्रद्धालु की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही आज सावन माह का चौथा सोमवार होने के चलते शाम को धूम धाम के साथ श्री चंद्रमौलेश्वर, श्री मनमहेश, श्री शिव तांडव के साथ ही उमा महेश स्वरूप में महादेव की सवारी निकलेगी। जिसमे हज़ारों की तादाद में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।

भक्तों को महादेव के उमा महेश स्वरूप के होंगे दर्शन

आज श्रावण मास का चौथा सोमवार होने के चलते भक्तों को बाबा महादेव के उमा महेश स्वरूप के दर्शन होंगे। भगवान महादेव शाम को अपनी शाही सवारी में सवार होकर शहर का दौरा करने के लिए निकलगे और अपनी प्रजा का हाल चाल जानेंगे। इस दौरान भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने खास इंतजाम किये है। साथ ही जिस रूट से यात्रा निकलेगी वहां पर लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही इस बार सुरक्षा में पहले से ज्यादा पुलिसबल तैनात किए गए है।

अधिकमास का आज दूसरा सोमवार

बता दें कि आज तडके 2.30 बजे महाकाल मंदिर के पट खोले गए और 3 बजे भस्मारती शुरू हुई। जिसमे बड़े तादाद में भक्त शामिल हुए। श्रावण के सोमवार के दिन आज महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई। भस्मारती के पहले बाबा को जल से नहलाकर महा पंचामृत अभिषेक किया गया जिसमें दूध, दही, घी, शहद और फलों के रसो से अभिषेक हुआ। सावन का चौथा सोमवार होने के साथ ही अधिकमास का आज दूसरा सोमवार है। महाकाल के दर्शन के लिए सुबह से मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

जानें किस दिन निकलेगी महाकाल की कौन सी सवारी 

पहली सवारी- 10 जुलाई

दूसरी सवारी- 17 जुलाई को

तीसरी सवारी- 24 जुलाई को

चौथी सवारी- 31 जुलाई को

पांचवी सवारी- 7 अगस्त को

छठी सवारी- 14 अगस्त को

सातवीं सवारी- 21 अगस्त को

आठवीं सवारी- 28 अगस्त को

नौवीं सवारी- 4 सितंबर को

आखिरी शाही सवारी- 11 सितंबर को निकलेगी

Tags:    

Similar News