सोशल मीडिया पर दोस्ती, घर बुलाकर एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने एमबीए की छात्रा की शिकायत पर आटो मोबाइल डीलर पर दुष्कर्म और दैहिक शोषण का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी डेढ़ सल से उसका दैहिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।;

Update: 2023-04-10 14:42 GMT

भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने एमबीए की छात्रा की शिकायत पर आटो मोबाइल डीलर पर दुष्कर्म और दैहिक शोषण का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी डेढ़ सल से उसका दैहिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 23 साल की युवती इलाके में रहती है और एमबीए की पढ़ाई कर रही है। डेढ़ साल पहले उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से अदनान खान से मुलाकात हुई थी। दोनों की सोशल मीडिया पर चेटिंग होती थी फिर मोबाइल पर बातचीत होने लगी। पीड़िता का आरोप है कि 24 जुलाई को अदनान का बर्थ-डे था और बर्थ-डे पार्टी में उसने बुलाया था। इस दौरान उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार शारीरिक शोषण करने लगा था। पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह शादी करने की बात से मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।  

Tags:    

Similar News