नकली कोरोना वैक्सीन लगाने वाले गिरोह का सदस्य सतना में पकड़ाया, GRP की कार्रवाई
प्रारंभिक जांच के बाद मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है, इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस अग्रिम कारवाही में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर-;
सतना। मध्यप्रदेश के सतना में नकली कोरोना वैक्सीन लगाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो काफी समय से फरार चल रहा था। प्रारंभिक जांच के बाद मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है, इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस अग्रिम कारवाही में जुट गई है।
बता दें 30 मई को मुंबई के कांदीवली थाना इलाके स्थित हीरानंदान हाउसिंग सोसायटी के परिसर में 390 लोगों को नकली कोरोना वैक्सीन लगाने का सनसनी खेज मामला सामने आया था। सतना जीआरपी को मुंबई पुलिस से इनपुट मिला था कि नकली वैक्सीन लगाने वाला गिरोह का सदस्य ट्रेन द्वारा मुंबई से बिहार के लिए निकला है, जो सतना होकर गुजरेगा। सूचना मिलते ही सतना जीआरपी पुलिस ने मुंबई पुलिस की निशानदेही पर एक आरोपी को गाड़ी संख्या 2142 पटना सुपरफास्ट से गिरफ्तार किया, जिसका नाम मोहम्मद करीम बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 30 मई को मुंबई कांदिवली थाना अंतर्गत हीरानंदानी हाउसिंग सोसायटी में 390 लोगों को नकली वैक्सीन लगा दी गई। नकली वैक्सीन लगाने वाले इस गिरोह ने सोसायटी को नानावती हॉस्पिटल की तरफ से होना बताया। वैक्सीनेशन कैंप में 390 लोगों को नकली वैक्सीन लगाकर 5 लाख की ठगी कर ली गई। सर्टिफिकेट मांगने पर 2 दिन बाद भेजना बताया गया,, सोसायटी के लोगों को जब सर्टिफिकेट नहीं मिला तो उन्होंने नानावती हॉस्पिटल जाकर वैक्सीनेशन कैंप के बारे पता किया तब इस नकली वैक्सीनेशन कैंप के जरिए ठगी का पता चला।
पीड़ितों ने कांदिवली थाने में इस बात की सूचना दी और पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार भी कर लिया। उनमें से एक मोहम्मद करीम फरार था, जिसे आज सतना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को सतना जीआरपी ने मुंबई पुलिस के हैंड ओवर किया है, अग्रिम कार्यवाही की जा रही।