Ganga Dussehra 2023: महाकाल की नगरी में आज होगा शाही स्नान, होगी नृत्य आराधना

मध्यप्रदेश स्थित बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आज गंगा दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज शाही स्नान के साथ नृत्य आराधना होगी। महाकाल परिसर में आज 80 से अधिक कलाकार अपनी नृत्य प्रस्तुति देंगे।;

Update: 2023-05-30 03:41 GMT

Ganga Dussehra 2023: मध्यप्रदेश स्थित बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आज गंगा दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज शाही स्नान के साथ नृत्य आराधना होगी। महाकाल परिसर में आज 80 से अधिक कलाकार अपनी नृत्य प्रस्तुति देंगे।

जानकारी के अनुसार पंचदशनाम जूना अखाड़ा में साधु संतों का शाही स्नान होगा। वही शाम को श्री शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का समापन होगा। इसके अलावा शिप्रा नदी को 400 मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई जाएगी। इसके बाद शिप्रा गंगा माता की महाआरती होगी।

आपको बता दें कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गंगा दशहरा पर बीते 35 वर्षों से रसराज प्रभात नृत्य संस्थान के कलाकार नटराज बाबा महाकाल को नृत्यांजलि अर्पित करते आ रहे हैं। आज श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा नीलगंगा घाट पर भव्य गंगा दशहरा उत्सव मनाया गया। सुबह 6.30 बजे साधु संतों की पेशवाई निकली। सुबह 7 बजे नीलगंगा सरोवर में साधु संतों का शाही स्नान हुआ। शाम को महाआरती के उपरांत भव्य आतिशबाजी होगी। समापन पर भंडारा महाप्रसादी का आयोजन होगा।

Tags:    

Similar News