GANPATI : विदा हो रहे गणपति, अगले बरस जल्दी आने की दिख रही भक्तों में श्रद्धा
GANPATI : भोपाल। भोपाल सहित देश और प्रदेश भर में अनंत चतुर्दर्शी का चल समारोह निकाला जा रहा है। राजधानी में चल समारोह के चलते अलग अलग क्षेत्रों में मार्ग परिवर्तित किया गया है।;
GANPATI : भोपाल। भोपाल सहित देश और प्रदेश भर में अनंत चतुर्दर्शी (Chaturdashi) का चल-समारोह (Program) निकाला जा रहा है। राजधानी (Bhopal) में चल समारोह के चलते अलग- अलग क्षेत्रों (Area) में मार्ग परिवर्तित (Traffic Divert) किया गया है। इसके लिए श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा 21 सदस्यीय टीमों का गठन किया गया है और तिलक मार्केट इतवारा चौराहा पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
भगवान गणेश के दस दिनों तक स्थापति होने के बाद उनका विसर्जन किया जा रहा है। घरों और कार्योंलयों में लोगों द्वारा रखे गये छोटे गणपति की मूर्तियों को लोगों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार अलग अलग घाटों पर पहुंच कर विर्सजित किया।
भंडारे की आयोजन
हरिभूमि कार्यालय में स्थापति किये गये भगवान गणेश की मूर्ति को कार्यालय के कर्मचारियों ने भोजपुर पहुंच कर नदी में भगवान की मूर्ति का विर्सजित किया। दोपहर बाद से शहर के अलग अलग क्षेत्रों से चल समारोह के माध्यम से भगवान गणपति की बड़ी मूर्तियों को विर्सजन के लिए मुहुर्त के अनुसार घाट की ओर ले जाने की क्रिया शुरू हो गई है। कई स्थानों पर विशाल भंडारे का कार्यक्रम भी दोपहर बाद से आयोजित किया जा रहा है।
इस बार भोपाल में करीब सौ बड़ी झांकियां इस बार शामिल हैं। जिसमें विदिशा से भी करीब एक दर्जन बड़ी चलित झांकियां शामिल होंगी। शहर में करीब 1500 स्थानों पर झांकियां है। नादरा बस स्टैंड से निकलने वाले चल समारोह में छोटी-बड़ी झांकियां मिलाकर 250 झांकियां निकलेंगी। हिंउस अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि मार्ग परिवर्तन को लेकर हिंउस की ओर से ज्ञापन दिया था। इस संबंध में सभी झांकी वालों को बुलाकर प्रशासन ने चर्चा की और नए मार्ग से जुलूस निकालना प्रस्तावित किया गया है। समय के साथ-साथ शहर का विस्तार हो रहा है। साथ ही अब पहले की अपेक्षा ज्यादा और बड़ी झांकियां निकलती है, ऐसे में मार्ग में कुछ स्थानों पर झांकियां निकलने में दिक्कत होती थी। इसी को लेकर मार्ग परिवर्तन की मांग लगातार समिति की ओर से की जा रही थी।
प