Giant python Burhanpur : दिखा विशालकाय अजगर, इलाके में हड़कंप

नेपानगर में देर रात एक अजगर दिखाई दिया। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अजगर करीब 10 फीट लंबा है।;

Update: 2023-09-14 08:37 GMT

बरहानपुर। नेपानगर में देर रात एक अजगर दिखाई दिया। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अजगर करीब 10 फीट लंबा है। जिसको रेस्क्यू करने मे भी करीब आधे घंटे का समय लगा है। इतने बड़े अजगर को लेखने के लिए भी लोगों की खासी भीड़ जमा हो चुकी थी।

10 फाट का है अजगर

जानकारी में पता चला है कि नेपानगर में गायत्री मंदिर के सामने ई-टाइप कालोनी मस्जिद रोड पर बुधवार रात करीब 10 बजे झाड़ियों में एक अजगर नज़र आया था। अजगर दिखने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सांपों के जानकार एरिक साइमन को दी। साइमन तुरंत मौके पर गए और अजगर का रेस्क्यू किया जाने लगा। आखिर आधे घंटे की मशक्कत के बाद साइमन को सफलता हासिल हुई और इस अजगर को पकड़ लिया गया। अजगर इतना बड़ा था कि लोग देख से स्तब्ध रह गए थे। अरिक से जब इसका आकार पूछा गया तो अजगर करीब 10 फीट का बताया गया है। साथ ही आपको बता दें आज इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। 

Tags:    

Similar News