Ratlam GOLD Smuggling : सात करोड़ का पकड़ाया सोना, सराफा बाज़ार में मचा हड़कंप
पुलिस ने मुंबई से रतलाम स्मगल किया जा रहा सोना पकड़ा है जिसकी कीमत सात करोड़ बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी कोरियर के लगभग सौ पैकेट में भरकर 13 किलो सोना ले जा रहा था।;
रतलाम। आज पुलिस की एक कार्रवाई से रतलाम के सराफा बाज़ार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर खास कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुंबई से रतलाम स्मगल किया जा रहा सोना पकड़ा है जिसकी कीमत सात करोड़ बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी कोरियर के लगभग सौ पैकेट में भरकर 13 किलो सोना ले जा रहा था।
सूचना मिलते ही लिया एक्शन
जानकारी के मुताबिक रतलाम स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में अवैध रूप से सोने का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी पर एक्शन लेते हुए दो संदिग्धों को पकड़ा। जब तलाशी ली गई तो संदिग्ध के पास से लगभग सौ अलग-अलग पार्सल मिले। जो अलग-अलग लोग के नाम थे। जब पार्सलों को देखा गया तो उनमें से 13 किलो सोना बरामद हुआ है। पुलिस ने इस बात की जानकारी जीएसटी विभाग को भी दे दी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी मुंबई से ट्रेन में आया था। फिर वहां से एक दूसरे आरोपी के साथ स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में आया। तब हमने उसे धर दबोचा। सेने की कीमत लगभग सात करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस को आरोपी के पास से बील भी बरामद हुए हैं। जिनकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने दोनं आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से फिलहाल और पूछताछ जारी है। मामले की जांच में जीएसटी विभाग भी शामिल है।