mp lady don : दंबग महिला की करतूत, फर्जी कंपनी खोलकर लोगों के साथ कर रही थी ठगी हुई गिरफ्तार
gwalior crime : ग्वालियर। इंदौर की रहने वाली दबंग महिला पुलिस के हथ्थे चढ़ चुकी है। आरोपी दबंग महिला पर जालसाजी के कई केस पुलिस शिकायत में पहले से ही पंजीकृत हैं। महिला फर्जी तरीके से काम करते हुए अब तक लाखाें रूपयों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।;
gwalior crime : ग्वालियर। इंदौर (indore) की रहने वाली दबंग महिला (lady don) पुलिस (police) के हथ्थे (arrest) चढ़ चुकी है। आरोपी दबंग महिला पर जालसाजी (fake) के कई केस पुलिस शिकायत में पहले से ही पंजीकृत हैं। महिला फर्जी तरीके से काम करते हुए अब तक लाखाें रूपयों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस से बचने के लिए दंबग महिला अपना ठिकाना भी आये दिन बदलती रहती थी।
आरोपी महिला को पुलिस हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है। महिला द्वारा एक फर्जी तरीके से एक कंपनी संचालित करने और कंपनियों के वाहनों को हायर करते हुए हेर फेर करते हुए लाखों रूपयों की ठगी का आरोप है। महिला ने अपना आधार कार्ड भी फजी तरीके से बनावाया हुआ है। आरोपी महिला इससे पहले भी कुछ मामलों में गिरफ्तार हुई थी।
चला रही थी गैंग
आरोपी दंबग महिला को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला द्वारा किये गये अपराधों को लेकर पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। दंबग महिला का नाम सपना साहू है जो कि सुरभि शर्मा के नाम से एक कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराते हुए चला रही थी। इसी कंपनी के नाम पर दंबग महिला जालसाजी का कामकरते हुए पॉल्ट्री फॉर्म और कंपनियो के वाहनों को लेकर ठगी करती थी।
पुलिस शिकायत में महिला की कंपनी को फरियादी ने बताया कि वह ट्रेवेल्स ऐंजसी चलता है और अपने वाहन को तय किये गये रूपयों की शर्तों पर किराये पर दिया था। इस दौरान आरोपी महिला ने उसे वाहनों के अलावा उसकी जमीन पर पॉल्ट्री फार्म खोलने और इसस होने वाली अच्छी कमाई का लालच देकर उससे लाखों रूपयों की ठगी कर ली। महिला पर आरोप है कि अपना गैंग चलाते हुए वह कई लोगों के साथ ठगी कर चुकी है।