समोसा में खिलाया नशीला पदार्थ और कर डाला यह घिनौना काम
मिसरोद थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म और उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।;
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म और उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे समोसे में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस के अनुसार 18 साल की युवती मूलत: नसरूलल्लागंज की रहने वाली है। उसकी दोस्ती कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर मिसरोद गांव में रहने वाले अरविंद अहिरवार से हुई थी। दोनों में चेटिंग होती थी। इस दौरान युवती ने अरविंद से कमरा किराये पर लेने की बात की। अरविंद ने उसे अपने घर के पास कमरा किराए पर दिला दिया था। पीड़िता का कहना है कि अरविंद का उसके कमरे पर अक्सर आना जाना था। 9 अक्टूबर शनिवार शाम अरविंद उसके घर समोसे लेकर पहुंचा था। उसने अरविंद के कहने पर सामोसे खाए। समोसा खाना के बाद उसे बेहोशी आने लगी और इस बीच अरविंद ने उससे दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद पीड़िता ने अरविंद का विरोध किया। इस पर अरविंद ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अरविंद का कहना था कि वह पुलिस से शिकायत करेगी तो ठीक नहीं होगा। पीड़िता ने घटना की जानकारी आसपास रहने वाली महिलाओं को दी। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।