मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार कर सकती है स्कूल बंद की घोषणा
मध्यप्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर मिल सकती है। राज्य सरकार प्रदेश के स्कूलों अवकाश की घोषणा कर सकती है। दरअसल, मध्यप्रदेश में बीते दिनों से बारिश का दौर जारी है। वही मौमस विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।;
MP School Holiday : मध्यप्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर मिल सकती है। राज्य सरकार प्रदेश के स्कूलों अवकाश की घोषणा कर सकती है। दरअसल, मध्यप्रदेश में बीते दिनों से बारिश का दौर जारी है। वही मौमस विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार जारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है, आम जीवन जीवन अस्त-व्यस्त है।
प्रदेश की कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। राजधानी भोपाल के कई इलाकों में अभी भी बारिश और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैस हालात बनते जा रहे हैं। कई घरों में पानी भरने की खबरे सामने आई है। जिसके कारण शिक्षा विभाग बच्चों का ध्यान रखते हुए स्कूलों को बंद रखने का निर्णय ले सकता
आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण कई जिलों में सड़कें और स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों का अवकाश घोषित किया जा सकता है। इसके अलावा यदि आगामी दिनों में मौसम की स्थिति ठीक नहीं रहती है तो स्कूलों को बंद रखने की तारीख को और भी बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल शिक्षा विभाग द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नही किया गया है, लेकिन स्कूल बंद करने की संभावना जताई जा रही है।