मप्र में 8 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी: बारिश से भोपाल-नागपुर मार्ग बंद, सुखतवा पुल से पानी उतरने का इंतजार कर रहे वाहन चालक

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। नदी-नाले उफान पर हैं। भोपाल में कई सड़कें धंस गई हैं और निचली बस्तियों में पानी भर गया है। बारिश के कारण ओबेदुल्लागंज में सुखतवा पुल के ऊपर से पानी जा रहा है। इसकी वजह से भोपाल-नागपुर मार्ग बंद हो गया है। लगभग दो घंटे से वाहन चालक पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भोपाल में रात भर बारिश होती रही।;

Update: 2022-07-05 06:18 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। नदी-नाले उफान पर हैं। भोपाल में कई सड़कें धंस गई हैं और निचली बस्तियों में पानी भर गया है। बारिश के कारण ओबेदुल्लागंज में सुखतवा पुल के ऊपर से पानी जा रहा है। इसकी वजह से भोपाल-नागपुर मार्ग बंद हो गया है। लगभग दो घंटे से वाहन चालक पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भोपाल में रात भर बारिश होती रही।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 8 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी बारिश होगी। ग्वालियर, चंबल और इंदौर में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। जबलपुर से लेकर भोपाल और नर्मदापुरम समेत बाकी मध्यप्रदेश में अति भारी बारिश के आसार बन गए हैं। इस सीजन में पहली बार पूरे प्रदेश में एक साथ पानी बरसा। आधे से ज्यादा प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Tags:    

Similar News