MP ELECTION 2023: हेमंत विस्वा शर्मा पहुंचे नरसिंहगढ़,दिग्विजय संमेत इन नेताओं पर साध निशाना
न्होने आगे कहा कि परंतु हमें अयोध्या में राम मंदिर को भी बनाना है साथ ही देशद्रोही ताकतों को हमेशा के लिए खत्म करना होगा। आने वाले समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा नेतृत्व क्षमता के चलते हुए भारत का विश्व में डंका बज रहा है।;
MP ELECTION 2023: नरसिंहगढ़। विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तलेन में आज एक सभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा ने संबोधित करते हुए कहा कि सनातन परंपरा को कायम रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जितना आवश्यक है। भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुना प्रधानमंत्री बनने के लिए 400 पार करना होगा और इसलिए जब नरसिंहगढ़ विधानसभा से मोहन शर्मा को विजय बनाएंगे तो प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी जिससे अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुना देश की बागडोर संभालेंगे भाजपा द्वारा हमेशा अल्पसंख्यक समुदाय का सम्मान किया है और उनको आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
उन्होने आगे कहा कि परंतु हमें अयोध्या में राम मंदिर को भी बनाना है साथ ही देशद्रोही ताकतों को हमेशा के लिए खत्म करना होगा। आने वाले समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा नेतृत्व क्षमता के चलते हुए भारत का विश्व में डंका बज रहा है।और यह देश विरोधी ताकते हैं तभी खत्म होगी जब पुना प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा की सरकार होगी। इस मौके पर सभा को भाजपा प्रत्याशी मोहन शर्मा महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपा शंकर सिंह जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी द्वारा भी संबोधित किया गया इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव भाजपा जिला महामंत्री अमित शर्मा देवी सिंह सोंधिया देवी सिंह रुहेला गोपाल खत्री कैलाश राज कैलाश राज नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह यादव लक्ष्मण यादव चंद्र सिंह यादव मंडल अध्यक्ष जगदीश लवंशी शहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।