मध्यप्रदेश BJP की हाई लेवल बैठक, सभी नेता, मंत्रियों और विधायकों को आदेश जारी
कर्नाटक में भाजपा को मिली हार और मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब प्रदेश बीजेपी एक्टिव मोड़ पर आ गई हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद बीजेपी ने हाल ही में प्रदेश कार्य समिति की बैठक बुलाई है।;
MP BJP Meeting : कर्नाटक में भाजपा को मिली हार और मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब प्रदेश बीजेपी एक्टिव मोड़ पर आ गई हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद बीजेपी ने हाल ही में प्रदेश कार्य समिति की बैठक बुलाई है। प्रदेश बीजेपी ने इसके लिए एक आदेश भी जारी किया है। बीजेपी की यह हाई लेवल बैठक 19 मई 2023 को प्रदेश कार्यालय भोपाल में होने जा रही है।
प्रदेश भाजपा ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है की 19 मई को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखी है। बैठक में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विभिन्न सत्रों में होने वाली यह बैठक सुबह 09 बजकी 30 मिनट पर पंजीयन और स्वल्पहार के बाद 11 बजे आयोजित होगी। बैठक का समापन 6 बजे किया जाएगा।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश कार्य समिति, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी लोकसभा सांसद, सभी राज्यसभा सांसद, सभी विधायक, सभी मोर्चो के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, भी जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश के सभी महापौर, सभी जिला पंचायत अक्ष्यक्ष, सभी निगम मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी आकांक्षी विधानसभा प्रभारी, विस्तारक और विशेष संपर्क अभियान की जिला टोली के संयोजक व सह संयोजकों को आमंत्रित किया गया है।