हितानंद शर्मा बने मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री, सुहास भगत का लेंगे स्थान

भाजपा नेतृत्व ने मध्यप्रदेश भाजपा के सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को प्रदेश भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त कर दिया है। शर्मा अब तक इस पद पर रहे सुहास भगत का स्थान लेंगे।;

Update: 2022-03-17 06:06 GMT

भोपाल। भाजपा नेतृत्व ने मध्यप्रदेश भाजपा के सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को प्रदेश भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त कर दिया है। शर्मा अब तक इस पद पर रहे सुहास भगत का स्थान लेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शर्मा की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। सुहास भगत को संघ मे वापस लेकर बौद्धिक प्रमुख बना दिया गया है।

Tags:    

Similar News