MP Fire Accident : मकान का कतरा-कतरा बना राख, कई जानवर भी जिंदा जलकर खाक

बीती रात जिले के एक कच्चे मकान में आग लग गई। मकान कच्चा होने के कारण आग तेज़ी से भड़की कि देखते ही देखते पूरा मकान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि इसी कच्चे मकान में बकरी और मुर्गियां भी थी, जो भीषण आग में जिंदा ही जल गई।;

Update: 2023-10-28 12:12 GMT

झाबुआ। बीती रात जिले के एक कच्चे मकान में आग लग गई। मकान कच्चा होने के कारण आग तेज़ी से भड़की कि देखते ही देखते पूरा मकान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि इसी कच्चे मकान में बकरी और मुर्गियां भी थी, जो भीषण आग में जिंदा ही जल गई। उनको बाहर निकलने या अपनी जान बचाने का मौका भी न मिला। आग लगने से मकान मालिक के लाखों रुपए का नुकसान होने का भी अनुमान लगया जा रहा है।

मामला झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बावड़ी ग्राम पंचायत के गांव मन्यासा का है। जिसमें एक कच्चे मकान में किसी कारण से आग लग गई। मकान कच्चा था, आज देखते ही देखते भड़क उठी। मकान में आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूत्रों के अनुसार मकान मालिक राजु माल घर से बाहर अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। घर के अंदर उसने अपने बकरी और मुर्गी को बंद रखा था। अचानक किसी कारण से मकान में आग लगी। मकान लकड़ी और पन्नी से निर्मित होने के कारण उसमें आग तेज़ी से भड़की। मकान की आग ने भीषण रूप ले लिया और देखते ही देखते मकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि मकान में अचानक लगी आग से अंदर के जंतु भी उसके साथ ही जलकर राख हो गए हैं। इस आग में मालिक के तीन बकरा-बकरी और करीब सात-आठ मुर्गा-मुर्गी की जलकर मौत हो गई है। मकान का एक कतरा भी सलामत नहीं बचा है।

Tags:    

Similar News