MP Politics : जिस सीट पर कहेंगे, वहां करूंगी प्रचार: उमा भारती

भाजपा की लिस्ट आने के बाद सीनियर नेता उमा भारती ने शिवराज सिंह चौहान को पावर ऑफ अटार्नी देने की बात सोशल मीडिया पर लिखी है। हालांकि यह पावर ऑफ अटॉर्नी यह है कि उमा भारती ने प्रचार कराने का अधिकार दिया है।;

Update: 2023-10-23 06:24 GMT

भोपाल। भाजपा की लिस्ट आने के बाद सीनियर नेता उमा भारती ने शिवराज सिंह चौहान को पावर ऑफ अटार्नी देने की बात सोशल मीडिया पर लिखी है। हालांकि यह पावर ऑफ अटॉर्नी यह है कि उमा भारती ने प्रचार कराने का अधिकार दिया है। भाजपा नेता उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैंने शिवराज जी को यह पावर ऑफ एटॉर्नी दे दी हैं कि वो मुझे जब, जहां और जिस सीट पर कहेंगे, मैं वहां भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आऊंगी। बता दें कि उमा भारती ने यह पावर ऑफ अटॉर्नी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दे दी है। जबकि कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को गाली खाने की अटॉर्नी दी थी।

दरअसल, उमा भारती ने प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट आने के बाद ट्वीट करते हुए सभी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि विधानसभा चुनावों के लिए मध्यप्रदेश की 2 सीटें छोड़कर सभी पर उम्मीदवार घोषित हो गए हैं। सभी को मेरी बधाई। आगे उन्होंने भाजपा की लिस्ट में महिलाओं को टिकट देने को लेकर लिखा है कि मेरी यह बात सच निकली कि महिलाओं के और खास कर पिछड़ी जाति की महिलाओं के बिना आरक्षण के सत्ता में उचित भागीदारी संभव नहीं हैं। बता दें कि उमा भारती ने संसद में प्रस्तावित महिला आरक्षण बिल को लेकर आपत्ति जताई थी। जिसको लेकर उन्होंने ओबीसी समर्थकों के साथ जनसभा भी की थी। इससे पहले भी उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को समझाइए दी थी। मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा था कि फिनिक्स बनने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने एक सभा में कहा था कि वह फिनिक्स बनकर भी जल जाएंगे, लेकिन राख से फिर जिंदा हो जाएंगे।

कई भाजपा पदाधिकारी होंगे प्रवास पर

वहीं विधानचुनाव चुनाव की दृष्टि से भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी 23 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भिण्ड, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंडला एवं सिवनी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अशोकनगर एवं रतलाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री चौहान 23 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे सीहोर जिले के इछावर विधानसभा के ग्राम दिवड़िया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक तोमर दोपहर एक बजे भिण्ड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय दोपहर 12.30 बजे अशोक नगर के मुंगावली और दोपहर 2.30 बजे रतलाम जिले के आलोट विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Tags:    

Similar News