मध्यप्रदेश में तापमान 8 डिग्री तक नीचे लुढ़का, चली शीतलहर, बढ़ी ठंड, तीन दिन तक रहेगा यही मौसम
मध्यप्रदेश के तापमान में गिरावट के बाद ठंड बढ़ गई है। कई शहरों में पारा 8 डिग्री तक लुढ़क गया है। बारिश बंद है और बादल छंट गए हैं। शीतलहर चल पड़ी है। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों मे ठिठुरन बढ़ी है। ठंड का यह मौसम आगे तीन दिन तक और रहने की संभावना है। पिछले दिनों हुई बारिश से कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसका सर्वे किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि फसलों के नुकसान का पूरा मुआवजा जल्द दिया जाएगा।;
भोपाल। मध्यप्रदेश के तापमान में गिरावट के बाद ठंड बढ़ गई है। कई शहरों में पारा 8 डिग्री तक लुढ़क गया है। बारिश बंद है और बादल छंट गए हैं। शीतलहर चल पड़ी है। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों मे ठिठुरन बढ़ी है। ठंड का यह मौसम आगे तीन दिन तक और रहने की संभावना है। पिछले दिनों हुई बारिश से कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसका सर्वे किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि फसलों के नुकसान का पूरा मुआवजा जल्द दिया जाएगा।
संक्रांति में रहेगी कड़ाके की ठंड
प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 5 डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड हुआ। उज्जैन में रात का पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस बार संक्रांति पर कड़ाके की ठंड रहेगी। प्रदेश में ठंड का आलम यह है कि दिन में पारा 20 डिग्री और रात में 10 डिग्री के नीचे लुढ़क चुका है। धार, गुना, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर और उज्जैन में पारा 6 डिग्री के नीचे चला गया। ग्वालियर और इंदौर में यह 7 डिग्री पर है। भोपाल में पारा 8 डिग्री पर आ गया है।