इंदौर में एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट का पीएम ने लोकार्पण करते हुए कहा शहर के कचरे से ये गोबर धन जीवन धन का निर्माण करेगा

पीएम ने कहा कि शहरों को प्रदूषण से मुक्त रखने के ये प्रयास अहम है। शहर के कचरे से ये गोबर धन जीवन धन का निर्माण करता है। देश के 75 निकायों में गोबर धन से बायो सीएनजी बनाने का काम किया जा रहा है।;

Update: 2022-02-19 08:20 GMT


भोपाल/इंदौर। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार दोपहर को इंदौर के बायो सीएनजी प्लांट का लोकार्पण करते हुए कहा कि इंदौर को आज जो गोबर-धन प्लांट मिला है उसके लिए शिवराज जी और उनकी टीम की विशेष प्रशंसा करता हूं। इतने कम समय में इसे संभव बनाया गया। सुमित्रा ताई ने इंदौर की पहचान को दुनिया में पहुंचाया। सांसद शंकर लालवानी भी इसमें निरंतर काम कर रहे हैं। मैं अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का भी जिक्र करुंगा। वहां काशी विश्वनाथ में देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा रखी गई है। उनके दर्शन कर आपको अपने शहर पर गर्व होगा। शहरों को प्रदूषण से मुक्त रखने के ये प्रयास अहम है। शहर के कचरे से ये गोबर धन जीवन धन का निर्माण करता है। देश के 75 निकायों में गोबर धन से बायो सीएनजी बनाने का काम किया जा रहा है। गांवों में भी ये हो रहा है। इससे हमारे पशुपालकों को गोबर से भी अतिरिक्त आय मिलनी शुरु हो गई है। ये सारे प्रयास भारत की जलवायु प्रतिबद्धता को भी पूरे करते हैं। इस बायो सीएनजी से रोजगार भी सृजित होगा। 400 से ज्यादा सिटी बसें चलेंगी। हमारे सरकार की योजनाएं स्थानीय समाधान देती हैं। जहां ये सीएनजी प्लांट बना हुआ है, पहले यहां कूड़े का पहाड़ होता है। पर इंदौर नगर निगम ने सौ एकड़ की इस जमीन को ग्रीन फील्ड में बदल दिया है। आने वाले 3 सालों में हम शहरों को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करेंगे। हम 4 गुना तक कूड़े के निस्तारण की क्षमता हािसल कर चुके हैं। स्वच्छ होते शहर से पर्यटन की संभावना भी जन्म लेती है। कितने ही लोग इंदौर सिर्फ ये देखने आते हैं कि देखें कैसे स्वच्छ रहता है ये शहर? हमारी सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा शहर वाटर प्लस बनें। यानी उनके जल स्त्रोत स्वच्छ हों। भारत आज ग्रीन व क्लीन फ्यूचर के लक्ष्य पूरे कर पा रहा है। भारत के युवा नई टेक्नॉलोजी के साथ जन जागरण में भी हिस्सा ले रहे हैं। 

Tags:    

Similar News