भारत की तरफ से गेहूं का निर्यात बढ़ाते ही MP में महंगाई दर में आया उछाल, रूस और युक्रेन युद्ध का पड़ा असर

अमेरिका, लेबनान,नाइजीरिया और हंगरी सहित कई देशों ने रूस से गेहूं और कच्चा तेल सहित अन्य सभी चीजों के निर्यात पर रोक लगा दी है। दरअसल यह रोक युक्रेन और रुस के बीच चल रही जंग की वजह से लगाई गई है।;

Update: 2022-04-28 09:04 GMT

अमेरिका(US), लेबनान (Lebanon) नाइजीरिया (Nigeria)  और हंगरी (Hungary) सहित कई देशों ने रूस से गेहूं और कच्चा तेल सहित अन्य सभी चीजों के निर्यात पर रोक लगा दी है। दरअसल यह रोक युक्रेन और रुस के बीच चल रही जंग की वजह से लगाई गई है। ऐसे दुनिया में गेहूं की किल्लत होने लगी है। इस किल्लत को पूरा करने के लिए भारत ने गेहूं का निर्यात बढ़ा दिया है। प्रमुख उत्पादक राज्य मध्यप्रदेश से हर दिन 2 से 3 लाख क्विंटल गेहूं यूरोप और अफ्रीकी देशों में जा रहा है। इससे स्थानीय बाजारों में गेहूं और आटा महंगा हो गया है। 15 दिन में गेहूं के दाम 2,200 रुपए क्विंटल से 2,600 रुपए तक पहुंच गए हैं। नतीजा गेहूं से बनने वाले हर उत्पाद 5-5 रुपए प्रतिकिलो महंगे हो चुके हैं।

आटा-मैदा और दलिया में आया उछाल

जुमेराती बाजार स्थित आटा-मैदा के थोक कारोबारी दीपक पसारी के अनुसार गेहूं महंगे होने से आटा भी महंगा हो गया है। स्थानीय थोक बाजार हनुमानगंज , जुमेराती में आटा 2700 रुपए क्विंटल और फुटकर में 30 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जो 15 दिन पहले 24 से 26 रुपए किलो के करीब थे। इतना ही नहीं इससे दलिया, ब्रेड, बिस्किट, नूडल्स और सूजी के अलावा गेहूं से बने अन्य आइटम भी महंगे हो रहे हैं।

आटे से बने प्रोडक्ट के बढ़े दाम

आटे से बने प्रोडक्ट्स के दाम बढऩा अब शुरू हो गए हैं। नेस्ले इंडिया ने मैगी के छोटे पैक की कीमत 12 रुपए से बढ़कर 14 रुपए कर ही है। वहीं मैगी के अलग-अलग पैक की कीमत 9 से 16 फीसदी तक बढ़ी हैं। पार्लेजी बिस्कुट ने पैकेट में बिस्कुट की मात्रा में कमी कर दी है।

थोक भाव पर एक नजर क्विंटल में

आटा 2430 से 2480 रुपए

तंदूरी आटा 2600 से 2700 रुपए

रवा(सूजी) 2650 से 2700 रुपए

दलिया 3100 से 3200 रुपए

मैदा 2550 से 2600 रुपए

फुटकर भाव किलो में

आटा 28 से 30 रुपए

तंदूरी आटा 32 से 34 रुपए

रवा (सूजी) 32 से 34 रुपए

दलिया 38 से 40 रुपए

मैदा 30 से 32 रुपए

Tags:    

Similar News