एमपी में जेल ब्रेक की आंशका, जेल विभाग ने जारी की एडवाइजरी

रात में वॉचटावर से निगरानी अनिवार्य, राउंड दा क्लाक जवान करेंगे गश्त, त्योहारों को देखते हुए जेल ब्रेक की आशंका से पहले अलर्ट;

Update: 2022-10-06 15:21 GMT

भोपाल - जेल विभाग ने जेलरों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि जेलों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। इसके अलावा रात में वॉचटावर के निगरानी करना अनिवार्य कर दिया है। खासतौर से सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा राउंड दा क्लाक जवान को गश्त करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, जेल विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर रखते हुए अलर्ट जारी किया है। राजधानी में जेल ब्रेक कांड के बाद फिर से सेंधमारी की आशंका जताई है। जिसके बाद मुख्यालय ने जेलरों के लिए निर्देश जारी किए हैं। साथ ही जेल के एरिया में आने वाले थाना प्रभारियों से भी रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए समन्वय बनाने के लिए कहा है। खासतौर से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित 11 सेट्रल जेलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि भोपाल में जेल ब्रेक के बाद समय-समय पर अलर्ट जारी किया जाता है। इसके अलावा कैदियों से मिलने वालों का भी रिकॉर्ड रखने के लिए कहा गया है। सिर्फवैलिड आईडी के जरिए ही प्रवेश की अनुमति मिलने वालों को दी जाएगी। साथ ही सुरक्षा रिव्यू रिपोर्ट भी भेजने के लिए कहा गया है।

Tags:    

Similar News