जैन संत मुनि ने ज्योतिरादित्य के मुख्यमंत्री बनने की कर दी भविष्यवाणी, जानिए कहां, कैसे हुआ यह
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिस वजह से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए, इस बारे में अब तक वे खुद तो कुछ नहीं बोले लेकिन जैन संत मुनि ने उनकी मंशा को आवाज दे दी। सिंधिया सोमवार को ग्वालियर में चल रहे पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में हिस्सा लेने गए थे। यहां उन्होंने मुनिश्री विजयेश सागर और विहर्ष सागर से आशीर्वाद लिया। इसी दौरान मुनि विजयेश सागर ने कहा कि यहां चर्चा होती है कि हो सकता है कुछ दिन बाद सिंधिया जी को आप मुख्यमंत्री के रूप में देखें। उनके यह बोलते ही वहां सिंधिया समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।;
भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिस वजह से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए, इस बारे में अब तक वे खुद तो कुछ नहीं बोले लेकिन जैन संत मुनि ने उनकी मंशा को आवाज दे दी। सिंधिया सोमवार को ग्वालियर में चल रहे पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में हिस्सा लेने गए थे। यहां उन्होंने मुनिश्री विजयेश सागर और विहर्ष सागर से आशीर्वाद लिया। इसी दौरान मुनि विजयेश सागर ने कहा कि यहां चर्चा होती है कि हो सकता है कुछ दिन बाद सिंधिया जी को आप मुख्यमंत्री के रूप में देखें। उनके यह बोलते ही वहां सिंधिया समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
संत मुनि ने इस तरह दिया आशीर्वाद
ज्योतिरादित्य को आशीर्वाद देते हुए संत मुनि विजयेश सागर ने कहा कि सिंधिया हमेशा विकास की बात करते हैं। सिंधिया ग्वालियर के विकास के साथ ही प्रदेश में नए आयामों को स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। युद्ध चाहे महाभारत का हो या राजनीति का हमेशा धर्म और सत्य की जीत होती है। सही समय पर सही निर्णय ही आपको सफल बनाते हैं। यह बात सुनते ही सिंधिया ने मुनिश्री को नमस्कार किया। इसके बाद मुनिश्री ने कहा कि यहां सभी चर्चा करते हैं कि हो सकता है कि आने वाले कुछ समय में सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप में देखें। जैन समाज के कुछ लोगों ने कहा कि मुनिश्री विजयेश सागर और विहर्ष सागर का कहा कभी गलत नहीं होता।