Jandarshan : अपार जनसमूह ने शिवराज पर की पुष्प वर्षा , लाड़ली बहनों के स्कूटी दल ने की अगवानी
विकास पर्व के तहत आगर-मालवा में जनदर्शन के दौरान अपार जनसमूह ने पुष्पों की वर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत किया। कहीं घरों की छत से, कहीं मंच से पुष्पों की वर्षा की, तो कहीं साफा बांधकर और शॉल-श्रीफल भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।;
भोपाल। विकास पर्व के तहत आगर-मालवा में जनदर्शन के दौरान अपार जनसमूह ने पुष्पों की वर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत किया। कहीं घरों की छत से, कहीं मंच से पुष्पों की वर्षा की, तो कहीं साफा बांधकर और शॉल-श्रीफल भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। लाड़ली बहनों ने प्यारे भैया एवं लाड़ली भांजियों ने प्यारे मामा के स्वागत में फूलों की वर्षा की। मुख्यमंत्री के स्वागत एवं सम्मान में बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। लाड़ली बहनों सहित अन्य हितग्राहियों ने जन-कल्याणकारी शासकीय योजनाओं के नाम और धन्यवाद भैया लिखी तख्तियां लहराकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।जनदर्शन यात्रा के दौरान लाड़ली बहनों के स्कूटी दल ने मुख्यमंत्री चौहान की अगवानी की। बहनों ने एक जैसी वेश-भूषा में ‘‘लाड़ले भैया‘‘ का आभार माना।
संतों का सम्मान कर यात्रा का शुभारंभ
मुख्यमंत्री का जनदर्शन छावनी चौराहा से भगोरिया नृत्य-दल की अगवानी में शुरू हुआ। संत शिरोमणि रविदास की समरसता यात्रा भी जनदर्शन का हिस्सा बनी। मुख्यमंत्री चौहान ने चरण पादुका का पूजन एवं संतों का सम्मान कर यात्रा का शुभारंभ किया। जनदर्शन यात्रा छावनी चौराहा से छावनी झंडा चौक, रत्नसागर तालाब रोड़, नाना बाजार, सराफा बाजार, हाटपुरा, बड़ौद दरवाजा, अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तम्भ पहुंची। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यावसायिक, शासकीय एवं अशासकीय संगठनों द्वारा पुष्प-मालाओं से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। जनदर्शन गाजे-बाजे के साथ जैसे-जैसे छावनी चौराहा से अपार भीड़ के साथ आगे बढ़ा, मुख्यमंत्री चौहान का विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा तथा साफा बांधकर हार्दिक स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई मंत्री व स्थानीय जनप्रतिनिधि प अन्य लोग मौजूद थे।