Jat Mahakumbh Bhopal : आज भोपाल में जाट महाकुंभ, सीएम शिवराज होंगे शामिल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज रविवार को जाट महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस महाकुंभ में प्रदेशभर से जाट समुदाय के लोग एकत्रित होने वाले है।;
भोपाल : Jat Mahakumbh Bhopal मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज रविवार को जाट महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस महाकुंभ में प्रदेशभर से जाट समुदाय के लोग एकत्रित होने वाले है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी इस सम्मेलन में शामिल होने जा रहे है। माना जा रहा है कि इस मौके पर सीएम शिवराज वीर तेजाजी बोर्ड के गठन का एलान कर सकते हैं।
आपको बता दें कि भोपाल में जाट महाकुंभ को लेकर पूरी तैयारियों कर ली गई है। इस महाकुंभ में देश और प्रदेश से जाट समाज के लोग शामिल होंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के विधायक,मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। यह भी बता दें कि प्रदेश की कई ऐसी विधानसभा सीटें है जिनपर जाट समुदाय का काफी प्रभाव है। इन सीटों पर जाट समाज निर्णायक भूमिका में रहते है।
जाट महाकुंभ को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि जाट महाकुंभ में मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों के लोग भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री वीर तेजाजी बोर्ड का गठन भी करने वाले हैं।
आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार जाट समाज के लोग पहुंच रहे हैं। एक प्रकार से चुनावी साल में जाट समाज का इसे शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। महाकुंभ से पहले राजधानी भोपाल को बैनरो और पोस्टरों से पाट दिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल इसी समाज की अगुवाई करते हैं। मंत्री पटेल के बेनर पूरे शहर में लगे हुए हैं। इस महाकुंभ में 1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।