JEE ADVANCED EXAM 2023 : खत्म हुआ रजिस्ट्रेशन, इंदौर के 5 हज़ार से अधिक छात्र इसमें शामिल

JEE ADVANCED EXAM 2023 के लिए चालू रजिस्ट्रेशन की विंडो इस सोमवार को बंद कर दी गयी है | इसमें JEE MAINS देने वाले वाले ढाई लाख विद्यार्थियों में से करीब 1.9 लाख ने एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया है;

Update: 2023-05-11 12:00 GMT

JEE ADVANCED EXAM 2023 के लिए चालू रजिस्ट्रेशन की विंडो इस सोमवार को बंद कर दी गयी है | इसमें JEE MAINS देने वाले वाले ढाई लाख विद्यार्थियों में से करीब 1.9 लाख ने एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया है, जिसमे इंदौर(Indore) से शामिल होनेवाले विद्यार्थियों की संख्या 5 हज़ार से अधिक है| पिछले कुछ वर्षों से स्टूडेंट्स की संख्या में आयी गिरावट के बाद इस वर्ष बढ़ोतरी देखने को मिली है| साल 2014 से 2022 तक में इस संख्या में कमी आ आई थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार 2.5 लाख मैंस क्वालफाइ करनेवालों में से रेजिस्ट्रैशन करने वाले छात्रों की संख्या 1.9 लाख  है जिसमे से छात्राओं की संख्या 44 हजार है। यह परीक्षा 4 जून 2023 को होगी। 61.5 फीसद रेजिस्टर्ड छात्रों के परीक्षा में बैठने का अनुमान लगाया जा रहा है। परीक्षा संबंधित सभी जानकारी इसकी वेबसाईट पर जारी  की जाएगी । छात्रों का ऐड्मिट कार्ड भी इसी वेबसाईट पर जारी किया जाएगा।

इस साल जेइइ एडवांस्ड की परीक्षा का आयोजन IIT गुवाहाटी द्वारा की जारही है| कॉलेज की तरफ से जारी की गयी जानकारी के हिसाब से इस वर्ष 1.46 लाख लड़कों और 44 हज़ार लड़कियों ने एडवांस्ड की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है| इस बार छत्राओं की संख्या में 15 फीसद की बढ़ोतरी देखी  गई है। आपको बता दें कि 1.9 लाख क्वालफाइ किए गए विद्यार्थियों में से केवल 1.46 लाख ने ही परीक्षा के लिए रेजिस्ट्रैशन किया है। इसके साथ ही 100 से अधिक विदेशी नागरिक ऐसे हैं जिन्होंने JEE ADVANCED के लिए रेजिस्ट्रैशन कराया है।

2022 में रेजिस्टर्ड छात्रों की संख्या 1.60 लाख थी, वहीं बात करें 2019 की तो यह संख्या 71.7 फीसद तक पहुंची थी। इस साल आई वृद्धि का कारण कोरोना वायरस को बताया जा रहा है। यह सभी इग्ज़ैम निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों में होंगे। जेइइ एडवांस्ड के सेंटर विदेशों में नहीं हैं यही कारण है कि सभी विदेशी छात्र देश के सेन्टरों में ही पेपर देंगे।

Tags:    

Similar News