मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा- राहुल गांधी सोने का चना, चबा नहीं पाओगे, हिम्मत है तो स्वीकार करो उनका चैलेंज
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा है कि राहुल गांधी काे साधारण चना मत समझ लेना, वह सोने का चना है, चबा नहीं पाओगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लगभग 4 हजार किमी की पदयात्रा कर भाजपा के सामने चैलेंज रखा है, हिम्मत है तो स्वीकार करो यह चैलेंज। अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस द्वारा भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित नगरीय निकाय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा तमाम नेता मौजूद थे।;
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जेपी अग्रवाल ने कहा है कि राहुल गांधी काे साधारण चना मत समझ लेना, वह सोने का चना है, चबा नहीं पाओगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लगभग 4 हजार किमी की पदयात्रा कर भाजपा के सामने चैलेंज रखा है, हिम्मत है तो स्वीकार करो यह चैलेंज। अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस द्वारा भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित नगरीय निकाय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा तमाम नेता मौजूद थे।
बच्चा किसी के यहां होता है, मिठाई ये बांटते हैं
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने महाकाल लोक के उद्घाटन और भाजपा सरकार द्वारा इसका श्रेय लेने पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की स्थति ये हो गई है कि बच्चा किसी के यहां होता है और मिठाई ये बांटने लगते हैं। इनकी आदत ही इवेंट मैनेजमेंट की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब आराम करने का समय नहीं है। लेकिन यदि आप आराम करना चाहते हैं तो बता दीजिए मैं भी आराम कर लूंगा। उन्होेंने कहा कि इस समय देश की संस्कृति बचाने की चुनौती है। इसी संस्कृति की रक्षा के लिए 2023 का चुनाव लड़ा जाएगा। विकास के मुद्दे तो होंगे, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा होगा कि किस तरह आज समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है।
सम्मानित किए गए महापौर, पार्षद
भोपाल में कांग्रेस ने ये सम्मेलन नगरीय निकाय चुनाव में मिली सफलता को लेकर बुलाया। ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, मुरैना और छिंदवाड़ा में कांग्रेस अपना महापौर बनाने में कामयाब रही है। सम्मेलन में जीते महापौरों को सम्मानित किया गया। 4-5 बार से लगातार जीतने वाले पार्षदों का भी सम्मान हुआ।