ज्योतिरादित्य ने दिग्विजय को उनके ही गढ़ राघौगढ़ में कांग्रेस को इस तरह दिया बड़ा झटका

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को उनके गढ़ में ही जाकर कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया। सिंधिया की मौजूदगी में दिग्विजय के खास पूर्व कांग्रेस विधायक मूल सिंह दादा के बेटे हीरेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। मूल सिंह की गिनती दिग्विजय के भरोसेमंद समर्थकों में होती रही है।;

Update: 2021-12-04 10:52 GMT

भोपाल। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को उनके गढ़ राघौगढ़ में ही जाकर कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया। सिंधिया की मौजूदगी में दिग्विजय के खास पूर्व कांग्रेस विधायक मूल सिंह दादा के बेटे हीरेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। उनके साथ लगभग पांच हजार समर्थकों के भी भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया है। मूल सिंह की गिनती दिग्विजय के भरोसेमंद समर्थकों में होती रही है।

दो दिन के दौरे पर सिंधिया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज ही दिल्ली से मध्यप्रदेश दो दिन के दौरे पर आए हैं। वे भोपाल होते हुए राघौगढ़ पहुंचे। यहां मूल सिंह के बेटे ने कांग्रेस छोड़ उनका दामन थाम लिया। इसकी इबारत सिंधिया के दौरे से पहले ही लिखी जा चुकी थी। दिग्विजय के लिए यह बड़ा झटका है। राघौगढ़ में ऐसा पहली बार हुआ है। सिंधिया दो दिन गुना और शिवपुरी के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।


Tags:    

Similar News