Congress JanAakrosh Yatra : कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा से कमलनाथ ने बनाई दूरियां!

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की जनआशाीर्वाद यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। जिसकी शुरूआत कांग्रेस ने मंगलवार को खरगोन जिले से कर दी है। कांग्रेस की यह यात्रा प्रदेश के 16 जिलों से होकर करीब 33 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यह यात्रा कुल 1600 किमी का सफर तय करेगीं।;

Update: 2023-09-20 06:48 GMT

Congress JanAakrosh Yatra : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की जनआशाीर्वाद यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। जिसकी शुरूआत कांग्रेस ने मंगलवार को खरगोन जिले से कर दी है। कांग्रेस की यह यात्रा प्रदेश के 16 जिलों से होकर करीब 33 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यह यात्रा कुल 1600 किमी का सफर तय करेगीं।

कांग्रेस की भले ही जन आक्रोश यात्रा शुरू हो चुकी हो, लेकिन इस यात्रा से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ दूरी बनाते दिखाई दे रहे है। प्रदेश के अलग-अलग जगाहों से शुरू हुई इस यात्रा को सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, डॉ. गोविंद सिंह, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी प्रभारी के रूप में यात्रा की कमान संभाल रहे है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कांग्रेस की यात्रा में दिखाई नहीं दिए। हालांकि बताया कमलनाथ यात्रा के बीच शामिल होंगे।

क्या है यात्रा रूट

19 सितंबर - खरगोन से भीकनगांव होते हुए बुरहानपुर

20 सितंबर - नेपानगर से होते हुए सेंधवा

21 सितंबर - राजपुर से बड़वानी

22 सितंबर - अलीराजपुर से जोबट होते हए झाबुआ

23 सितंबर - थांदला से पेटलावद होते हुए बदनावर

24 सितंबर - धार से सरदारपुर

25 सितंबर - मनावर से धरमपुरी होते हुए खरगोन

26 सितंबर - कसरावद से बड़वाह होते हुए ओंकारेश्वर

27 सितंबर - खंडवा से होते हुए हरसूद वापस खंडवा

28 सितंबर - मांधाता से खातेगांव

29 सितंबर - हाटपिपलिया से देवास

30 सितंबर - सोनकच्छ में समापन

आपको बता दें कि कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा का समापन सोनकच्छ में 30 सितंबर को किया जाएगा। इस मौके पर एक विशाल आमसभा का आयोजन भी होगा। आम सभा को कांग्रेस के दिग्गज नेता संबोधित करेंगे। 

Tags:    

Similar News