दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ, दोनों के बीच प्रशांत किशोर पर भी बातचीत
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक ताजा राजनीतिक घटनाक्रम और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी के संदर्भ में विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा का विषय रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी रहे। इस पर विचार हुआ कि क्या लोकसभा चुनाव 2024 से पहले होने वाले विधानसभा चुनाव में भी प्रशांत किशार का उपयोग किया जा सकता है।;
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग एक घंटे तक ताजा राजनीतिक घटनाक्रम और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी के संदर्भ में विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा का विषय रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी रहे। इस पर विचार हुआ कि क्या लोकसभा चुनाव 2024 से पहले होने वाले विधानसभा चुनाव में भी प्रशांत किशार का उपयोग किया जा सकता है।
दोपहर 12 बजे हुई मुलाकात
दिल्ली पहुंचे कमलनाथ की दोपहर 12 बजे सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। यह करीब एक घंटे तक चली। बातचीत में कमलनाथ ने देश के वर्तमान हालातों , ताज़ा राजनैतिक परिस्थितियों , देश के विभिन्न हिस्सों में घट रही साम्प्रदायिक घटनाओं , हाल ही में सम्पन्न उपचुनावों के परिणामों व संगठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कमलनाथ के दोनों पदों पर बने रहने या एक पद छोड़ने पर चर्चा हुई या नहीं, यह पता नहीं चल सका।