bhopal : कांग्रेस ने 'CM FACE' किया फाइनल, इस वरिष्ठ नेता के नाम पर बनी सहमति, मंत्रिमंडल में ये चेहरे होंगे शामिल

बता दें कि विधानसभा चुनाव के नतीजे 03 दिसंबर को जारी किये जाएंगे। जिसको देखते हुए कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। साथ ही पार्टी के तरफ से सीएम फेस कमलनाथ को चयनित किया गया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के नाम पर कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए लगभग सहमति बन गई है।;

Update: 2023-11-25 11:34 GMT

भोपाल ; मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में महज कुछ दिन का समाय बचा है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के नेता चुनाव के परिणाम आने से पहले ही अपनी जीत को लेकर दावेदारी पेश कर रहे है। प्रदेश में हुए 230 विधानसभा सीटों पर इस बार जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तो वही प्रत्याशियों ने भी अपनी पार्टी को जितने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया है। इसी कड़ी में अब राजनीतिक दलों के नेता विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी जीत को लेकर बड़े बड़े वादे कर रहे है। तो वही कांग्रेस पार्टी ने अपने अगले सीएम के नाम पर भी मुहर लगाते हुए मंत्रिमंडल के जिन चेहरों को शामिल किया जाएगा। उसका भी खुलासा कर दिया गया है।

कमलनाथ लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बता दें कि विधानसभा चुनाव के नतीजे 03 दिसंबर को जारी किये जाएंगे। जिसको देखते हुए कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। साथ ही पार्टी के तरफ से सीएम फेस कमलनाथ को चयनित किया गया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के नाम पर कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए लगभग सहमति बन गई है।इसके साथ ही इस बार मंत्रिमंडल में पुराने और अनुभवी नेताओं के अलावा युवाओं को भी मौका मिलेगा। मंत्रिमंडल संतुलित होगा और सभी का ध्यान रखा जाएगा। नेताओं को उनके अनुभव और कद के हिसाब से विभाग भी दिए जाएंगे।

मंत्री मंडल में इन उम्मीदवारों के नाम शामिल

मंत्रिमंडल में जिन उम्मीदवारों का नाम शामिल है। उनमे सबसे पहला नाम वर्तमान में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का होगा। वे कांग्रेस के सबसे सीनियर नेताओं में से एक है। इसके साथ ही सिंधिया के जाने के बाद ग्वालियर-चंबल के बड़े नेता और ठाकुर समाज में गोविंद सिंह का अच्छा प्रभाव है। लहार विधानसभा से 7 बार से लगातार विधायक और 8वीं बार फिर मैदान में है। इसके साथ ही आगे जिनके नाम हैं उनमे अजय सिंह,लखन घनघोरिया, जीतू पटवारी, केपी सिंह, रामनिवास रावत, आरिफ मसूद-दिलीप गुर्जर, कमलेश्वर पटेल, राजेन्द्र सिंह, ओमकार सिंह मरकाम ,विजयलक्ष्मी साधौ ,सज्जन सिंह वर्मा, प्रियवर्त सिंह, जयवर्धन सिंह- हनी बघेल, उमंग सिंघार , बाला बच्चन- ,तरुण भनोट, सचिन यादव- ,लाखन सिंह यादव सहित मुकेश नायक के नाम पर मुहर लग सकती है।

Tags:    

Similar News