जयपुर में भीड़ जुटाकर ताकत दिखाएंगे कमलनाथ, प्रदेश के नेताओं को मिला टारगेट

कांग्रेस द्वारा 12 दिसंबर को महंगाई के खिलाफ राजस्थान के जयपुर में की जाने वाली रैली में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाएंगे। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों एवं जिलाध्यक्षों को भीड़ के लिए टारगेट दे दिया गया है। खबर है कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा भी इस संबंध में कमलनाथ को निर्देश दिए गए हैं। जयपुर में होने वाली यह रैली पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली थी लेकिन वहां इसकी अनुमति नहीं मिली। इसके बाद कांग्रेस नेतृत्व ने रैली जयपुर में करने का निर्णय लिया।;

Update: 2021-12-04 06:48 GMT

भोपाल। कांग्रेस द्वारा 12 दिसंबर को महंगाई के खिलाफ राजस्थान के जयपुर में की जाने वाली रैली में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाएंगे। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों एवं जिलाध्यक्षों को भीड़ के लिए टारगेट दे दिया गया है। खबर है कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा भी इस संबंध में कमलनाथ को निर्देश दिए गए हैं। जयपुर में होने वाली यह रैली पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली थी लेकिन वहां इसकी अनुमति नहीं मिली। इसके बाद कांग्रेस नेतृत्व ने रैली जयपुर में करने का निर्णय लिया।

प्रदेश कांग्रेस ने शुरू कर दी तैयारी

प्रदेश कांग्रेस ने रैली में मप्र से ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के पार्टी विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को इस संबंध में टारगेट दे दिया गया है। महंगाई को लेकर कांग्रेस देश भर में पहले से जनजागरण अभियान चला रही थी। इसे लेकर ही रैली की तारीख तय की गई थी। रैली को सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के अन्य बड़े नेता संबोधित करेंगे।

Tags:    

Similar News