MP ELECTION 2023: कमलनाथ का बड़ा ऐलान, संविदा कर्मचारियों के लिए कांग्रेस पहली कैबिनेट में लाएगी प्रस्ताव

कांग्रेस ने एक नया दांव चलते हुए संविदा कर्मचारियों को लेकर बड़ी घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश के समस्त संविदा कर्मचारियों के साथ पिछले 18 सालों से अन्याय हो रहा है। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।;

Update: 2023-11-15 03:35 GMT

MP ELECTION 2023: भोपाल। कांग्रेस ने एक नया दांव चलते हुए संविदा कर्मचारियों को लेकर बड़ी घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश के समस्त संविदा कर्मचारियों के साथ पिछले 18 सालों से अन्याय हो रहा है। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। कांग्रेस सरकार संविदा कर्मचारियों के सुरक्षित और उज्वल भविष्य के लिए वचनबद्ध है। संविदा कर्मचारियों की सेवा संबंधी सभी मांगों के लिए कांग्रेस सरकार पहली कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी। इधर, नाथ ने अतिथि शिक्षकों को लेकर भी वचन दिया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश में स्कूलों और कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था को सतत और सुचारू रखने वाले अतिथि शिक्षकों और अतिथि विद्वानों की सेवाओं का सम्मान करते हुए उनका भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है। अतिथि शिक्षकों और विद्वानों के भविष्य के लिए सरल और हितकारी नीति तैयार करेंगे, ताकि उन्हें नियमित सेवा में स्थान मिल सके और उनकी वर्षों की सेवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित हो। 

Tags:    

Similar News