Kamalnth Congress : मध्यप्रदेश में 4 महीने बाद बनेगी कांग्रेस की सरकार - कमलनाथ

Update: 2023-06-12 05:51 GMT

Kamalnath Congress : मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों मे कुछ ही महीनों का वक्त बचा हुआ है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने चुनावी कार्यक्रम जारी नहीं किया है, लेकिन प्रदेश में विधानसभा चुनावों का आगाज हो चुकी है। राजनैतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर से चुनावी अभियान की शुरूआत कर रही है। जबलपुर दौरे के दौरान प्रियंका गांधी नर्मदा पूजा और आरती करेंगी। इसके बाद प्रियंका वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और दोपहर 12 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए कमलनाथ भी जबलपुर पहुंच चुके है।

जबलपुल जाने से पहले कमलनाथ ने एक बड़ा दावा किया है। कमलनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्विट करते हुए लिखा है कि शिवराज जी आदर, सम्मान और स्नेह कि कभी बोली नहीं लगाई जाती। इसमें कोई मोल-भाव नहीं होता। यह हृदय और भावना के विषय हैं। लेकिन कल जिस तरह से लाडली बहना योजना में आपने रकम बढ़ाने के दावे किए वह किसी भाई का प्रेम नहीं बल्कि किसी सौदागर की सौदेबाजी लग रही थी।

इस तरह बोली लगाना मध्यप्रदेश की परंपरा नहीं। मध्य प्रदेश भारत का हृदय प्रदेश है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं। लेकिन आपका भी कोई कसूर नहीं है, सौदेबाजी की सरकार सौदेबाजी की भाषा ही बोल सकती है। आपका आत्मविश्वास हिल चुका है। प्रदेश की समस्त जनता और नारी शक्ति आपके झूठ को समझ चुकी है। सौ बार झूठ को दोहराने से वह सत्य नहीं हो सकता।

इसलिए मध्य प्रदेश की बहनें सौदेबाजी की सरकार की सौदेबाजी की घोषणाओं पर विश्वास नहीं कर रही हैं उन्हें पता है कि 4 महीने बाद कांग्रेस सरकार बनेगी और उन्हें नारी सम्मान योजना में 1500 रुपए हर महीने और 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा। बहनों के परिवारों को 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट हाफ मिलेगी। प्रदेश की नारी को समग्र सम्मान मिलेगा।

Tags:    

Similar News