जानिये बूथ स्तर तक किस पार्टी का स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री सहित बड़े नेता होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी आगामी 21 अक्टूबर को जनसंघ का स्थापना दिवस उपचुनाव वाले सभी 3067 बूथों पर मनाएगी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी थीम - दीपक से कमल या जनसंघ से भाजपा होगी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों सहित .............;

Update: 2021-10-17 15:28 GMT
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (Bjp) आगामी 21 अक्टूबर को जनसंघ (Jansangh) का स्थापना दिवस (Foundation day) उपचुनाव ( by-election) वाले सभी 3067 बूथों पर मनाएगी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम (Program) आयोजित किए जाएंगे, जिनकी थीम - दीपक से कमल या जनसंघ से भाजपा होगी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों ( Central govt. minister's) सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

              मप्र भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक एवं प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ( Minister Bhoopendra singh) ने मीडिया से चर्चा में बताया कि 21 अक्टूबर को जनसंघ के स्थापना दिवस पर भाजपा सभी बूथों पर वरिष्ठ कार्यकतार्ओं का सम्मान करेगी। विचार गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिनका विषय जनसंघ से भाजपा तक पार्टी की यात्रा और वे मुद्दे होंगे जिनके लिए जनसंघ की स्थापना की गई थी। दीपक से कमल तक की पार्टी की यात्रा के प्रतीक के रूप में हर बूथ पर कमल की आकृति बनाई जाएगी, जिसके ऊपर दीपक रखा जाएगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी (Bhagwandas sabnani), प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं राघवेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

महिला मोर्चा आयोजित करेगी स्व सहायता सम्मेलन -

महिला मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में स्व सहायता समूहों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेश सरकार के उन कदमों की जानकारी दी जाएगी जो स्व सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए उठाए गए हैं। इसके अलावा पार्टी के सभी मोर्चों द्वारा बूथ स्तर तक कार्यक्रम कर विभिन्न वर्गों के हित में सरकार के निर्णयों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर मंडल स्तर पर प्रबुद्धजन गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें इस बात विचार-विमर्श किया जाएगा कि देश और प्रदेश के लिए भाजपा क्यों जरूरी है।

वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री करेंगे चुनाव क्षेत्रों के दौरे--

भूपेंद्र सिंह एवं प्रदेश महामंत्री व कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री चुनाव क्षेत्रों का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर 22 से 27 अक्टूबर तक, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिन और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल 4 दिन चुनाव क्षेत्रों में दौरे पर रहेंगे। इसी तरह पूर्व सीएम उमा भारती, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे भी चुनाव क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

कमलनाथ बताएं, सीएम रहते कितने क्षेत्रों में गये: भूपेंद्रसिंह

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस की 15 महीनों की सरकार में जब मुख्यमंत्री थे, तब कहीं दिखाई नहीं दिये। किसी विस क्षेत्र का दौरा नहीं किया। अब उपचुनावों के कारण उन्हें प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों की सुध आ रही है। कमलनाथ यदि खुद को प्रदेश की जनता के इतने नजदीक मानते हैं, तो वे प्रदेश को यह बताएं कि मुख्यमंत्री रहते वे प्रदेश के किस-किस विधानसभा क्षेत्र में गए? भाजपा सरकार के सीएम शिवराजसिंह और कमलनाथ की कोई तुलना नहीं हो सकती। कमलनाथ अगर एक विधानसभा क्षेत्र में एक बार जा रहे हैं, तो शिवराज के एक-एक क्षेत्र में पांच-छह दौरे हो रहे हैं।

Tags:    

Similar News