Kolaras MLA Left BJP, : भाजपा को लगा बड़ा झटका, विधायक ने भाजपा से दिया इस्तीफा

कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वे 2 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे।;

Update: 2023-09-01 03:44 GMT

शिवपुरी। कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वे 2 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक रघुवंशी ने आरोप लगाए कि जब से मध्यप्रदेश में दलबदल हुआ है और ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से भाजपा की सरकार बनी है, तब से सिंधिया के साथ आए मंत्रियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इस कारण जनता के काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं महल प्रताड़ना के कारण भाजपा से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह का काम किया गया था। इसके कारण सिंधिया मन में बैर रखते हैं इसलिए उनके प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र कोलारस में जिले के प्रभारी मंत्री के कारण काम नहीं हो पा रहे हैं।  

Tags:    

Similar News