मध्यप्रदेश में शून्य हो गई कोविड पॉजिटिविटी दर, प्रदेश में कोविड पॉजीटिव संख्या 6 हुई, एक मरीज स्वस्थ

मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजीटिव दर शून्य हो गई है। स्वास्थ्य संचालनालय की कोविड हेल्थ बुलेटिन रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के अलग अलग लैब्स में 100 संदिग्ध सैंम्पल की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इधर प्रदेश में एक कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक हुआ है। इसके बाद राज्य में पॉजीटिव मरीजों की संख्या घटकर 6 रह गई है। इनमें से भोपाल में एक्टिव मरीज 2 हैं।;

Update: 2022-12-23 05:31 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजीटिव दर शून्य हो गई है। स्वास्थ्य संचालनालय की कोविड हेल्थ बुलेटिन रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के अलग अलग लैब्स में 100 संदिग्ध सैंम्पल की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इधर प्रदेश में एक कोरोना पॉजीटिव मरीज ठीक हुआ है। इसके बाद राज्य में पॉजीटिव मरीजों की संख्या घटकर 6 रह गई है। इनमें से भोपाल में एक्टिव मरीज 2 हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी

प्रदेश में कोविड के नए वैरिएंट का अलर्ट जारी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इससे निपटने की तैयारी प्रारंभ कर दी हैं। सभी जिलों के चिकित्सा अधिकारियों को सर्विलांस सैंपलिंग और पॉजिटिव मरीजों के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोविड आउटब्रेक होने पर मरीजों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

गुरुवार को भेजे गए 95 सैम्पल

जानकारी के अनुसार कोविड के नए वैरिएंट BF.7 के अलर्ट के बीच भोपाल में गुरुवार को कोरोना जांच के लिए 95 सैंपल लिए गए। यह सैंपल गांधी मेडिकल कॉलेज, एम्स और दूसरे लैब भेजे गए हैं। सभी की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। इसके अलावा पिछले दो सप्ताह में मिले 3 कोविड पॉजिटिव मरीजों के सैंपल जीनोम टेस्ट के लिए एम्स भोपाल भेजे हैं। जांच रिपोर्ट अगले सप्ताह आएगी। 

Tags:    

Similar News