MP forest : पिंजरे में कैद तेंदुए का शावक, एक महीने पहले खेत में लगाया था पिंजरा
एक महीने से दतवाड़ा के पास चहलकदमी कर रहा शावक आखिर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो ही गया।;
बड़वानी। एक महीने से दतवाड़ा के पास चहलकदमी कर रहा शावक आखिर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो ही गया। इस शावक की जानकीरी वन विभाग को एक किसान द्वारा दी गई थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने खेत में ही पिंजरा लगाया था। पिंजरे में कैद शावक की उम्र 7 से 8 महीने की बताई जा रही है। मीडिया को इसकी जानकारी रात करीब 12 बजे दी गई थी।
खेत में लगाया था पिंजरा
डीएफओ सुखलाल भार्गव ने बताया कि करीब एक या डेढ़ महीने पहले ग्राम दतवाडा निवासी श्यामसिंह राजपूत के खेत में तेंदुए की चहलकदमी की सूचना मिली थी। जिसपर वन विभाग की टीम द्वारा उसी खेत में पिंजरा लगाया गया था। कई दिनों के बाद आज वन विभाग के पिंजरे में वह तेंदुए का शावक फंसा है। उन्होंने शावक की उम्र 7 से 8 महीने की बताई है। साथ ही उनका कहना है शावक पूर्णतः स्वस्थ है। साथ ही उनका कहना है कि बड़वानी इलाके में तेंदुओं की संख्या अधिक होने से सूचना आए दिन मिला करती है।