LPG RATE : एलपीजी गैस के दाम कम होने पर मोदी की प्रशंसा, भाजपा महिला मोर्चा ने जताया आभार
LPG RATE :भोपाल। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मातृशक्ति को दिया गया उपहार प्रशंसनीय, सराहनीय है। इस निर्णय पर प्रदेश भर की भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का ह्दय से आभार व्यक्त किया है।;
LPG RATE :भोपाल। भाजपा (Bjp) महिला मोर्चा (Mahila Morcha) की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया (Maya Naroliya) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Pm Modi) द्वारा मातृशक्ति को दिया गया उपहार (Gift) प्रशंसनीय, सराहनीय है। इस निर्णय पर प्रदेश भर की भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का ह्दय से आभार व्यक्त किया है।
नारोलिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश-प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में 200 रुपये की भारी कमी कर देश को बड़ा उपहार दिया है। सरकार का यह निर्णय ऐतिहासिक है जिससे देशभर की महिलाओं को रक्षाबंधन पर सरकार का यह तोहफा मिला है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा सहित महिला मोर्चा की कार्यकत्री एकत्रित रहीं।
महिलाओं में खुशी
माया ने कहा कि देश और प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों को सशक्त बनाने की दिशा में भागीरथी प्रयास किए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गैस सिलेंडर के दामों में कमी कर बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया है। इस निर्णय का पूरे देश की मातृशक्ति ने आत्मीय स्वागत किया है और सभी बहनों के मन में खुशी की लहर दौड़ गई है। पीएम और मंत्री परिषद के इस निर्णय से 33 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7680 करोड़ खर्च करने का प्रावधान किया है।