मध्यप्रदेश में शुक्रवार से हो सकती है अंतिम दौर की बारिश, तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोत्तरी संभव, इसके बाद फिर शीतलहर

मध्यप्रदेश में शुक्रवार से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इसके तहत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आलावृष्टि हो सकती है। बादलों की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री का उछाल आ सकता है। लेकिन इसके बाद जैसे ही बादल छंटेंगे, प्रदेश फिर शीतलहर की चपेट में होगा। कड़ाके की ठंड के ये हालात पांच दिन तक बने रहेंगे। इसके बाद इस मौसम की ठंड रवानगी शुरू कर देगी।;

Update: 2022-01-20 05:24 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इसके तहत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आलावृष्टि हो सकती है। बादलों की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री का उछाल आ सकता है। लेकिन इसके बाद जैसे ही बादल छंटेंगे, प्रदेश फिर शीतलहर की चपेट में होगा। कड़ाके की ठंड के ये हालात पांच दिन तक बने रहेंगे। इसके बाद इस मौसम की ठंड रवानगी शुरू कर देगी। बुधवार को दिन में सबसे ज्यादा ठंड भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, छतरपुर, रीवा और टीकमगढ़ में रही। यहां पर तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया।

दो दिन तक यहां बारिश का दौर संभव

मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 जनवरी को प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओले गिर सकते हैं। 23 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। यह बारिश का अंतिम दौर हो सकता है। जनवरी के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड रहेगी। करीब पांच दिन तकप्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है। इससे दिन में भी ठिठुरन बढ़ जाएगी।

Tags:    

Similar News