ठंड से कपकपाया मध्यप्रदेश, 10 डिग्री से नीचे कई शहरों का तापमान, कोहरे और धुंध ने लोगों को घरों मेें रोका, दो-तीन दिन तक रहेंगे ये हालात
कड़ाके की ठंड ने समूचे मध्यप्रदेश को कपकपा दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है और हाड़ताेड़ ठंड पड़ रही है। कई जगह तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। रविवार से ही कोहरे और धुंध का डेरा है। इसकी वजह से गाड़िया चलाने में लोगों को परेशानी हो रही है। वे घरों के अंदर कैद हैं और जरूरी होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। कोहरे एवं धुंध का असर हवाई एवं रेल यात्रा पर भी पड़ा है।;
भोपाल। कड़ाके की ठंड ने समूचे मध्यप्रदेश को कपकपा दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है और हाड़ताेड़ ठंड पड़ रही है। कई जगह तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। रविवार से ही कोहरे और धुंध का डेरा है। इसकी वजह से गाड़िया चलाने में लोगों को परेशानी हो रही है। वे घरों के अंदर कैद हैं और जरूरी होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। कोहरे एवं धुंध का असर हवाई एवं रेल यात्रा पर भी पड़ा है।
कुछ शहरों में 6 डिग्री से भी नीचे पारा
बाहर से आ रहीं हवाओं और पिछले दिनों हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है। उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड होने की वजह से मध्यप्रदेश में इसका असर हो रहा है। एक नया सिस्टम मंगलवार से एक्टिव हो सकता है। दिन में अभी दो-तीन दिन इसी तरह ठंडक बनी रहेगी। सबसे ठंडी रात की बात की जाए तो ग्वालियर, छतरपुर, शिवपुरी, खजुराहो, गुना, पचमढ़ी, रतलाम और सागर में रही। यहां पर पारा 6 डिग्री के नीचे तक चला गया।