MAHAIR NEWS : मां शारदा की दहलीज पर शिव-साधना, विधि विधान से पूजा
MAHAIR NEWS : सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त होते हुए माता के दर्शन के लिए महैर पहुंचे। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह भी उनके साथ दर्शन के लिए पहुंची।;
MAHAIR NEWS : सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) धार्मिक कार्यक्रमों (Religious Program) में व्यस्त होते हुए माता (Mata) के दर्शन के लिए महैर (Mahair) पहुंचे। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह (Sadhana Singh) भी उनके साथ दर्शन के लिए पहुंची। जहां दोनों ने मां शारदा के दर्शन करने के बाद पूर्व प्रधान पुजारी देवी प्रसाद को श्रद्धासुमन अर्पित करने उनके निज निवास भी पहुंचे।
सतना में मां शारदा के दर्शन करते हुए शिवराज ने सपत्नीक विधि विधान से माता की पूजा की और प्रदेश की जनता के लिए आर्शीवाद मांगा। जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शारदा से देश प्रदेश से खुशहाली की मन्नत मांगी है। मैहर में माई की कृपा से ही मैहर लोक बनेगा उसका स्थल चयन चल रहा है।
जीत को लेकर आश्वासित
इस दौरान मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत को लेकर शिवराज ने कहा कि प्रदेश की जनता और यहां की बहन बेटियों और किसानों का चुनाव में उन्हें पूरा समर्थन मिला है। जिससे वह अपनी पार्टी की जीत को लेकर आश्वासित हैं।
आगामी 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के चुनावी परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे। सभी पार्टियों के नेता अपनी अपनी पार्टी और अपनी जीत को लेकर आत्म विश्वास के साथ देखे जा रहे हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज के नेतृत्व में भाजपा सरकार की ओर लाड़ली बहना योजना का संचालन किया गया था। शिवराज सहित प्रदेश भाजपा के नेता इस योजना से लाभन्वित महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाये हुए है। भाजपा को विश्वास है कि प्रदेश की लाडली बहनों ने खुलकर वोट दिया है और मतगणना के दिन जनादेश सामने आयेगा।