दिग्विजय के गढ़ में महाराज और शिवराज की जौड़ी ने भरी हुंकार , दिग्विजय पर बोला जमकर हमला बताया मिस्टर "बंटाधार"

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को दिग्विजय सिंह के गढ़ और उनके पुत्र के विधानसभा क्षेत्र राघोगढ़ पहुंचे। यहां महाराज और शिवराज की जौड़ी लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होने पहुँची थी ।;

Update: 2023-07-08 11:02 GMT

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को दिग्विजय सिंह के गढ़ और उनके पुत्र के विधानसभा क्षेत्र राघोगढ़ पहुंचे। यहां महाराज और शिवराज की जौड़ी लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होने पहुँची थी। एसा पहली बार हुआ है जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ दिग्विजय के गृहनगर राघोगढ़ पहुँचे है । सिंधिया इससे पहले सिर्फ एक बार राघोगढ़ में सभा करने आए है । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 2018 के बाद अब राघोगढ़ आए है ।

मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे, उन्होंने क्या किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय के गृहनगर राघोगढ़ में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए सबसे पहले महिलाओं से माफी मांगते हुए कहा कि कुछ महिलाएं खड़ी हैं, उनके लिए बैठने की जगह कम पड़ गई, उनसे माफी मांगता हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को घेरते हुए आगे कहा, प्रदेश में दस साल कांग्रेस की सरकार रही। बताओ- राघोगढ़ में भी सड़कें बनवाईं क्या? बिजली मिलती थी? पानी घर-घर पहुंचा? कांग्रेस ने पूरे मध्यप्रदेश को नरक बना दिया था। अंधेरा देने वाले मिस्टर बंटाधार थे। राघेगढ़ से जो मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह थे, उन्होंने क्या किया? कमलनाथ ने क्या किया? सारी योजनाएं एक-एक कर बंद कर दीं। कांग्रेस ने तो तीर्थ यात्रा तक बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना पर कहा कि लाड़ली बहना का पैसा बढ़ाकर 3 हजार रु./महीना तक ले जाएंगे। 10 जुलाई की दोपहर 1 बजे इंदौर से 'लाड़ली बहना' का पैसा खातों में डालेंगे। सभी जिलों में कार्यक्रम होगा। इसी दिन लाड़ली बहना सेना में शामिल बहनों का शपथ ग्रहण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, अब 23 नहीं, 21 साल की बहनों को पैसा दिया जाएगा। जिनके पास ट्रैक्टर है और 5 एकड़ तक जमीन है, उन्हें भी लाभ दिया जाएगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय के गृहनगर राघोगढ़ में मंच मे भाषण देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान की राघोगढ़ में उपस्थिति नए परिवर्तन का आगाज है। लाड़ली बहना योजना से कांग्रेस में घबराहट है। इसीलिए कमलनाथ ने 1500 रु. का ऐलान कर दिया। शिवराज जी लड़ली बहना की राशि को 3 हजार रुपए तक ले जाएंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि राघोगढ़ में गरीबों के लिए मोनोपॉली चलाई जाती है। यहां के विकास की प्रगति की चिंता नहीं है, लेकिन दूसरे प्रदेशों और दूसरे देशों तक की चिंता यहां से की जाती है। 1977 से एक ही परिवार इस क्षेत्र पर अपनी चक्की पीस रहा है। यहां विकास की उल्टी गंगा चल रही है। सड़कों-बिजली की किल्लत है।

Tags:    

Similar News