Maharana Pratap Jayanti Holiday : मध्यप्रदेश में 22 मई को सरकारी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस संबंध में एक आदेश भी जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि पिछले साल 2022 में महाराणा प्रताप जयंती पर इसे ऐच्छिक अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसे सामान्य अवकाश घोषित किया जा रहा है।;
Maharana Pratap Jayanti Holiday : मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस संबंध में एक आदेश भी जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि पिछले साल 2022 में महाराणा प्रताप जयंती पर इसे ऐच्छिक अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसे सामान्य अवकाश घोषित किया जा रहा है।
आपको बतादें कि मुख्यमंत्री शिवराज ने 5 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास पर क्षत्रिय समागम में महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश घोषित करने का ऐलान किया था। इसके बाद 19 दिसंबर 2022 को जारी हुई अधिसूचना में 22 मई को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब इसे सामान्य अवकाश घोषित कर दिया गया है।