Election 2023 : मेव का हो रहा विरोध, भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
जिले के महेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित उम्मीदवार राजकुमार मेव के विरोध में एक बार फिर भाजपा के ही कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये हैं।;
खरगोन। जिले के महेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित उम्मीदवार राजकुमार मेव के विरोध में एक बार फिर भाजपा के ही कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये हैं। इस बार बलवाड़ा से महेश्वर तक बाईक रैली निकाल कर विरोध जताया गया है। हाथ में बैनर पोस्टर लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है, की भाजपा उम्मीदवार राजकुमार मेव को लेकर पार्टी ने पुनर्विचार होना चाहिए, उम्मीदवार बदला जाना चाहिये। 2018 में पार्टी से बगावत करने वाले को भाजपा के कार्यकर्ता सहन नही करेंगे। इधर महेश्वर में राजकुमार मेव के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता ने विशेष कर महिलाओं ने राजकुमार मेव की मौजूदगी में भी सड़क पर नारेबाजी की। मेव का विरोध और समर्थन करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने होने की स्थिती हो गई थी। हलांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिती को सम्हाल लिया। सभी कार्यकर्ताओं को समाझाइश भी दी गई।
गौरतलब है की भाजपा ने राजकुमार मेव की सक्रियता और सर्वे के आधार पर उन्हें उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अपनी पहली घोषित 39 उम्मीदवार की सूची में राजकुमार मेव को महेश्वर से उनकी लोकप्रियता के आधार पर उम्मीदवार बनाया है। जिससे भाजपा के दो गुट आमने सामने हो गये है। मालूम हो कि राजकुमार मेव 2018 का चुनाव निर्दलीय लडे़ थे। महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार की घोषण के बाद से गुटबाजी सड़क पर दिख रही है। मण्डलेश्वर में राजकुमार मेव का पुतला दहन, करही मंडल की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के बाद बाईक रैली ने गुटबाजी को चरम पर ला दिया है। विरोधी गुट राजकुमार मेव की टिकट बदलने की मांग कर रहा है, वहीं राजकुमार मेव फिलहाल कुछ बोल नहीं रहे हैं।