BREAKING : मंत्री सिलावट,पत्नी और बेटा समेत अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती, 3 दिन पहले आई थी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

मुख्यीमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही कोरोना संक्रमित होकर भोपाल के अस्पसताल में भर्ती। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2020-07-31 16:19 GMT

इंदौर। मध्यप्रदेश के जलसंसधान मंत्री तुलसी सिलावट, उनकी पत्नी और उनके पुत्र को कोरोना संक्रमित होने की वजह से आज अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। 28 जुलाई को मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नीह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उल्लेसखनीय है कि मुख्यामंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही कोरोना संक्रमित होकर भोपाल के अस्पिताल में भर्ती हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान और सांसद ज्योातिरादित्यह सिंधिया ने ट्वीट कर सिलावट दंपती के स्ववस्थ होने की कामना की है। वहीं जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज के बाज बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

प्रदेश में भाजपा सरकार के दूसरे मंत्रीमंडल विस्तार के पहले से ही संगठन की राजनीतिक गतिविधियां अचानक तेज हो गई थीं। मंत्री पद के दावेदार नेता बड़ी संख्या में अपने साथ अपने समर्थक और कांग्रेस कार्यकतार्ओं को भाजपा में शामिल कराने राजधानी पहुंचे और प्रदेश भाजपा कार्यालय में उनका सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इन कार्यक्रमों में कई बार कार्यकतार्ओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया।

बता दें प्रदेश सरकार व भाजपा के अनेक मंत्री, नेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जबकि बाकी मंत्री क्वारेंटाइन हैं। इसके चलते सत्ता व संगठन की गतिविधिया जहां प्रभावित हुई हैं, वहीं उपचुनाव का सामना कर रही भाजपा के चुनावी अभियान पर भी असर पड़ा है।

प्रदेश में भाजपा सरकार के दूसरे मंत्रीमंडल विस्तार के पहले से ही संगठन की राजनीतिक गतिविधियां अचानक तेज हो गई थीं। मंत्री पद के दावेदार नेता बड़ी संख्या में अपने साथ अपने समर्थक और कांग्रेस कार्यकतार्ओं को भाजपा में शामिल कराने राजधानी पहुंचे और प्रदेश भाजपा कार्यालय में उनका सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इन कार्यक्रमों में कई बार कार्यकतार्ओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। 

Tags:    

Similar News