MP POLITICS;जनाक्रोश रैली में लक्ष्मण सिंह का दिखा अनोखा अंदाज़, "जोगी जी' गाने पर जमकर थिरके विधायक, वीडियो वायरल

बता दें कि आज कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पहुंची राघोगढ़ से होते हुए चाचौड़ा यहां जयवर्धन सिंह ने सबसे पहले सभा को संबोधित किया। इसके बाद चाचौड़ा विधायक ने लक्षण सिंह ने जनता की मांग पर एक गाना गया और डांस भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।;

Update: 2023-10-05 13:31 GMT

गुना ;मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घड़िया नजदीक आ चुकी है। जिसको देखते हुए कांग्रेस जनता को साधने के लिए हर प्रयास कर रही है। ताकि एक बार फिर सत्ता वापसी कर प्रदेश में राज कर सके। इसी कड़ी में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज गुना के चाचौड़ा पहुंची। जिसमे शामिल होने के लिए कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह पहुंचे, इस दौरान पहले तो उन्होंने जनता को संबोधित किया, इसके बाद जनता की फरमाइश पर जमकर गाना गया। जिसे दखकर सभा में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

जनता की मांग पर लक्ष्मण सिंह ने गया गाना

बता दें कि आज कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पहुंची राघोगढ़ से होते हुए चाचौड़ा यहां जयवर्धन सिंह ने सबसे पहले सभा को संबोधित किया। इसके बाद चाचौड़ा विधायक ने लक्षण सिंह ने जनता की मांग पर एक गाना गया और डांस भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लक्ष्मण सिंह ने इस दौरान कोई मांगे मुंगीया कोई मांगे मोतिया हम मांगे अपनी जोगणिया को " जोगी जी वाह जोगी जी " गाना गया। विधायक जी का गाना सुनने के बाद सभा में मौजूद लोग झूम उठे। जनाक्रोश रैली में आक्रोश कम उत्सव,उमंग और खुशी जायदा दिखाई दी। हालांकि जनाक्रोश रैली में पधारे अतिथि के चहरो के भाव समान्य ही रहे।





Tags:    

Similar News